रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : प्यार में पागल एक प्रेमिका ने प्रेमी के चक्कर में आकर शनिवार को चाईबासा से चक्रधरपुर पहुंच गयी. लेकिन प्रेमी प्रेमिका से भेंट करने नहीं पहुंचा तो प्रेमिका ने रेलवे ओवर ब्रिज पर हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया. जिसके बाद चक्रधरपुर पुलिस ने प्रेमिका को समझा बूझकर थाना ले गई. इसके बाद मामला शांत हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी के अनुसार चाईबासा जिले के एक युवती ने चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थाना क्षेत्र के युवक के साथ प्रेम करती थी. प्रेमी ने शनिवार को प्रेमिका से मिलने के लिए चक्रधरपुर के पवन चौक बुलाया था. लेकिन प्रेमिका चक्रधरपुर पहुंचकर अपने प्रेमी का घंटो उसका इंतजार किया. लेकिन जब प्रेमी पवन चौक नहीं पहुंचा तो प्रेमिका ने रेलवे ओवर ब्रिज पर जाकर धूप में बैठ गई. (नीचे भी पढ़ें)
आवाजाही करने वाले लोग ने युवती की हाव भाव देखकर पवन चौक में तैनात यातायात पुलिस के भगवान उपाध्याय को सूचना दी. सूचना मिलते ही उन्होंने अपने जवानों को रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर भेजा तो देखा युवती बैठी हुई थी. उसे काफी समझाया गया, लेकिन वह नहीं मान रही थी ना किसी से बात कर रही थी. (नीचे भी पढ़ें)
युवती केवल एक ही बात कह रही थी कि वह यहीं पर बैठकर अपने प्रेमी का इंतजार कर रही है. युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा देख कर रेलवे ओवर ब्रिज पर जाम लग गया. पुलिस को आशंका थी कि युवती कहीं ओवर ब्रिज से कूद ना जाए. इसे लेकर पुलिस के दो जवान उसे दो तरफ से घेर कर रखे हुए थे. बाद में चक्रधरपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और युवती को समझा बूझकर थाना ले गई. तब जाकर मामला शांत हो गया. पुलिस प्रेमी का पता लगाने में जुट गई है.




