चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की मालकुंडी पंचायत के जामडोल गांव में शनिवार को विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमंडल द्वारा उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया. पदाधिकारियों द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को झारखंड सरकार द्वारा दी जा रही 100 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ लेने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया. विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को खराब मीटर बदलने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने और नए संयोजन हेतु जानकारी देने समेत अन्य समस्याओं का निष्पादन किया गया. विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के बीच 43 एलइडी बल्ब का वितरण किया गया. मौके पर पंचायत की मुखिया मंजुला मुर्मू, सहायक अभियंता शिव नंदन महतो, प्रधान लिपिक आनंद बारला, किशोर लोचन बारीक समेत अन्य उपस्थित थे.



