बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नेताजी सुभाष शिशु उद्यान परिसर में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत शनिवार को भाजपा की बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पंचायत विस्तारक कार्यशाला सम्पन्न हुआ. कार्यशाला में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के 50 पंचायतों के कार्यकर्ता उपस्थित हुए. कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी और विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी नंदजी प्रसाद और अजय राय थे. कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है. भाजपा राष्ट्रवाद को प्रेरणा और अंत्योदय को लक्ष्य मानकर नवीन भारत के निर्माण में कार्य कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
समर्पित कार्यकर्ता पार्टी के लिए सर्वोपरि हैं. वे कार्यकर्ताओं को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं जबकि अन्य राजनीतिक दल अपने परिवार को ही पार्टी मानती है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि भाजपा मजबूत होगी तो देश मजबूत होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज़ के सभी वर्गो के लोगों को समाहित कर बुथ कमेटी गठित करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि ‘मेरा बुथ सबसे मजबूत’ के उक्ति को साकार करते हुए अपने बुथ के सभी मतदाताओं से सम्पर्क करने और पार्टी से जोड़ने का आग्रह किया है. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यशाला को सौरभ चक्रवर्ती, नंदजी प्रसाद और अजय राय ने भी संबोधित किया. कार्यशाला का संचालन बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक ने किया. कार्यशाला में 20 मार्च तक सभी बुथों का गठन करने का निर्णय लिया गया. बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के 400 कार्यकर्ता 10 दिनों तक बुथों में प्रवास कर बुथ कमेटी का निर्माण करेंगे. 60 मतदाताओं पर 1 पन्ना प्रमुख भी बनाये जायेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
बुथ सशक्तिकरण के द्वारा भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव की जमीनी तैयारी प्रारंभ कर दी है. कार्यशाला में विशेष रूप से बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा, राजकुमार कर, बाघराय मांडी, शतदल महतो और जिला मंत्री राजीव महापात्रा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बत्स घोष, वरीय नेता रंजीत बाला, भक्ति पंडा, उत्पल पैड़ा, कमलकांत सिंह, रामहरि कांड, दिलीप महतो, मनोरंजन महतो, संजय दास, विश्वनाथ सोरेन, दुर्गा पद गिरि, उत्तम महतो, विजय महतो, सचिन्द्रनाथ पाल, गोपाल नायक, लखन घोष , सुमन्त होता, समीर सेनापति, पार्थ सारथी बेरा, प्रवीर भोल, चंदन पात्र, सत्यवान पैड़ा, अजय साव, दीपंकर साव, कमलेश साव, मिन्टु नायक, मिहिर दलाई,कार्तिक पैड़ा, मानिक दास, रूपेश सिंह, सुजीत पाल, उत्तम मुर्मू, शिशिर राणा, महादेव महतो, संदीप पाल, अशोक मुंडा, सुशील मुंडा, अर्णव भूइं राधा गोबिंद भोक्ता, श्रीकांत सीट, शत्रुघन धुली, संजय गोप, भगीरथ मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.



