जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना परिसर में वासंतिक नवरात्र, रामनवमी एवं सरहुल पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति, समन्वय समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ एक बैठक हुई. बैठक में तीनों त्योहारों को शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में रामनवमी के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए पुलिस फोर्स की मांग की गई, रामनवमी जुलूस निकलनेवाले स्थानों में जर्जर हाल बिजली के तारों को ठीक करना, पेयजल की व्यवस्था करना, भड़काऊ गीत संगीत पर पाबंदी लगाने आदि बातों को लेकर आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से बीडिओ अमित कुमार श्रीवास्तव, पुलिस निरीक्षक इंद्रदेव राम, थाना प्रभारी अनुज कुमार, अनि हर्ष कुमार साह, अभिनय कुमार, सअनि शकील अहमद खान,आरक्षी कृष्णा कुमार, महिला आरक्षी सुषमा टोप्पो, बिजली विभाग के जेई अमीर हमजा, शांति समिति की अंजलि बोस, रामानंद प्रसाद वर्मा, शशिकांत ओझा, रोड़ेया सोरेन, चम्पाई मुर्मू, प्रवीर दे ढाली, उषा शर्मा, मुखिया पोमा बास्के, मुखिया नीरज सिंह सरदार, कानू मुर्मू, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा, पप्पू शर्मा, करण साहू, सुंदरनगर चौक श्री श्री बजरंगबली अखाड़ा समिति के लाइसेंसी अशोक अग्रवाल, सुंदरनगर बासंती पूजा के लाइसेंसी सब्रतो बासु, विवेक कुमार त्रिवेदी,बापी सेन, संतन कुमार ओझा, नारू दादा, विकास सिंह और सुभाष सिंह आदि उपस्थित रहे.











