जमशेदपुर : हिंदू जन जागरण मंच के तत्वाधान में शुक्रवार शाम 4:00 बजे एग्रिको चौक पर 21 मार्च को हिंदू नव वर्ष यात्रा के लिए भूमि एवं ध्वज की पूजा की गई. इस अवसर पर काफी संख्या में युवा और महिलाएं उपस्थित थीं. अतिथि स्वरूप कीड़ा भारती से राजीव, विश्व हिंदू परिषद से मनीष, हिंदू राष्ट्र नवनिर्माण से अक्षय कोड़ा और नागेंद्र उपाध्याय उपस्थित थे. शंखनाद एवं जय श्रीराम के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा. पूरे नगर को भगवा झंडों से सजाया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
वीरांगना मंजू सिंह ने बताया कि हिंदू नव वर्ष हम प्रत्येक घर तक मनाने के लिए अनुरोध करते हैं ताकि हमारे बच्चे नव वर्ष के बारे में जाने. राष्ट्र के निर्माण में हमारी संस्कृति हमारी धरोहर है. अतः इस यात्रा में हम सभी बहनों से निवेदन करते हैं कि आप इसका अवश्य हिस्सा बने. हमें अपनी संस्कृति, सभ्यता और संस्कार पर गर्व है. आइए 21 मार्च को नव वर्ष के पूर्व संध्या पर एग्रिको चौक से आम बागान तक हम मिलकर यात्रा करें.











