चक्रधरपुर:अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में सोनुआ प्रखंड में दो दिवसीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन 18 और 19 मार्च को सीतानाथ महतो विद्यालय के परिसर में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन रखा गया है. शनिवार सुबह 9:00 बजे कलश यात्रा शुरू हुई ,कलश यात्रा से पूर्व धर्म ध्वजा रोहण किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भूतपूर्व विधायक गुरु चरण नायक के द्वारा ध्वजारोहण किया गया. ध्वजारोहण से पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत चंदन तिलक लगाकर गायत्री मंत्र चादर एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया. तत्पश्चात पूर्व विधायक गुरु चरण नायक के द्वारा बहनों को कलश सिर पर देकर के कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया.(नीचे भी पढे)

कलश यात्रा पूरे सोनवा भ्रमण करते हुए नदी से कलश देवता का पूजन होने के बाद जल उठाया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीता नाथ महतो विद्यालय के संरक्षक सह प्राचार्य गोवर्धन महतो का भूमिका बहुत ही सराहनीय रही. कार्यक्रम में सुशांत मुखर्जी, अनुज चक्रवर्ती, समीर कुमार ,विजय बख्शी ,दिनेश प्रधान ,राकेश्वरी महतो ,सुलोचना महतो ,गौतम प्रधान ,रंजन कुमार दास ,संतोष महतो ,सियाराम पंडित ,परमेश्वर महतो , विनोद शर्मा एवं सरोज महतो उपस्थित हुए.




