देवघर : यहां बीती रात भी दूषित खाना या पानी का प्रयोग करने के कारण जैप के करीब दर्जन भर प्रशिक्षु जवान फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गये. शुक्रवार देर रात 2 बजे के करीब जैप के इन अस्वस्थ जवानों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया गया कि बीती रात खाना खाने के बाद कुछ प्रशिक्षु जवानों को दस्त की शिकायत होने लगी. इनमें से कुछ जवानों को तो रात 2 बजे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि आज सुबह भी 10 जवानों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा. सभी जवानों का सदर अस्पताल में उपचार हो रहा है. बता दें कि एक दिन पहले भी दर्जनों जवानों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था.



