रामगोपाल जेना, चक्रधरपुर/टोकलो: चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो क्षेत्र के बीपीडीपी सड़क से बुरुनलिता तक ग्रामीण कार्य विभाग चक्रधरपुर की और से बनने वाली सड़क में शिकायत के बाद मामले को विभाग ने गंभीरता से लिया है. साथ ही विभागीय अभियंता योजना स्थल पहुंचकर मुखिया पति को भी बुलाकर शिकायते सुनी और समाधान करते हुए समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करने का निर्देश.(नीचे भी पढ़े)

कनीय अभियंता पप्पू कुमार ने मुखिया पति को बुलाकर शिकायते सुनी और त्रुटियां को दूर करने के साथ साथ कार्य को समय सीमा के अंदर पूरा करने का दिया निर्देश.ग्रामीण कार्य विभाग के अवर प्रमंडल पदाधिकारी विशाल खलखो ने संवेदकों को सख्त निर्देश दिए. कहा कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगी. उन्होंने बताया कि बीपीडीपी सड़क से बुरुनलिता तक बनने वाली 5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य त्रुटियां का समाधान कर लिया गया है.




