चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र के शाकाभांगा जंगल में हाथियों का दल शरण लिए हुए हैं. सोमवार की सुबह एक हाथि जंगल से निकलकर खेत में प्रवेश कर धान की फसल को खाकर और पैरों तलें रोंदकर बर्बाद कर दिया है. हाथियों के गांव से सटे जंगल में आने से गांव के ग्रामीण काफी भयभीत हैं. (नीचे भी पढ़ें)
लोगों ने कहा कि धान की फसल पुरी तरह से तैयार है और हाथियों के आने से क्षेत्र के किसान अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं. किसानों ने विभाग के पदाधिकारी से मांग किया है कि वे जल्द से जल्द हाथियों को गांव से दूर किसी सुरक्षित स्थान तक ले जाएं ताकी लोगों को किसी तरह का नुकसान ना हो. लोगों ने कहा की हाथियों का दल विगत दो तीन दिनों से क्षेत्र में विचरण कर रहा है जिससे लोग भय के साये में रात गुजार रहे हैं.












