चाकुलिया : काली पूजा के अवसर पर चाकुलिया में विभिन्न पूजा कमेटी द्वारा भव्य पंडाल निर्माण कर मां काली की पूजा की गई. नगर पंचायत क्षेत्र के मिस्त्रीपाड़ा सार्वजनिक काली पूजा कमेटी द्वारा इस वर्ष स्वर्ग माया थीम पर भव्य पंडाल का निर्माण कर मां काली की पूजा की जा रही है. पंडाल में मां की दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. रविवार देर शाम को विधायक समीर मोहंती ने भव्य पंडाल का फीता काट कर उद्घाटन किया और मां काली की पूजा कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की.

इसके पश्चात नागानल कॉलोनी पहुंचकर नागा क्लब द्वारा निर्मित भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कमेटी द्वारा भव्य पंडाल निर्माण कर मां की पूजा करने के लिए सभी सदस्यों की सराहना की. वहीं नयाबाजार सार्वजनिक काली पूजा कमेटी, शिल्पी महल पूजा कमेटी और शास्त्री संघ द्वारा मां तारा मंदिर में भी सादगीपूर्ण ढंग से मां काली की पूजा अर्चना की गई. मां की पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।पूजा करने के पश्चात सभी ने एक दुसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी.












