जादूगोड़ा:जादूगोड़ा के भाटीन पंचायत भवन मैदान महिला दिवस का आयोजन किया गया. इधर सीड्स व महिला सशक्तिकरण मंच पोटका की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिला सगठनों ने महिलाओ का हौसला अफजाई की तथा कहा कि महिलाए आगे आए व उनके उत्थान में हर संभव मदद करेंगे. इस समारोह को मुख्य अतिथि पोटका बीडीओ निखिल कच्छप, ट्राईवल एग के निर्देशक सह पूर्व मुखिया खेलाराम मुर्मू, विशिष्ट अतिथि सह डोमजुडी पंचायत मुखिया अनिता मुर्मू, जितेंद्र श्रीवास्तव, मुखिया राम साईं सोरेन ने भी संबोधित किया. (नीचे भी पढ़े)

कहा कि महिलाएं आगे बढ़ रही है व सशक्त हो रही है. पूरी दुनिया में महिला आधी आबादी है. महिलाओ के योगदान व समाज में उचित स्थान के बिना विकास अधूरा है. इसके पूर्व महिलाओ ने लगड़े नृत्य समेत अन्य मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया. अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन महानंद झा ( सीड्स) ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पोटका महिला मंच की अध्यक्ष पुनता हांसदा, लक्ष्मी किस्कू, लता मानकी, जमुना टुडू, दुलारी सोरेन, राजु सबर का महत्वपूर्ण योगदान रहा.











