जमशेदपुर : स्व जेएन टाटा की 184वीं जयंती के उपलक्ष्य में टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा रविवार को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इंटर सेंटर ड्रॉइंग प्रतियोगिता के परिणाम आ गये हैं. कई श्रेणियों में आयोजित उक्त प्रतियोगिताओं में करीब 600 बच्चे-बच्चियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी व विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह थे. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा स्टील अर्बन सर्विसेज एंड ट्राइबल कल्चर के हेड जिरेन जे टोपनो ने बच्चों को अपनी प्रतिभा एवं कौशल दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया. यूसीएम ओमप्रकाश शर्मा भी आयोजन में शामिल रहे. कम्युनिटी एंगेजमेंट के सीनियर मैनेजर संजू मिश्रा के साथ 12 कम्युनिटी सेंटरों के एरिया ऑफिसर्स व उनकी टीम, सुमन मित्रा, सूर्यशक्ति सिन्हा, दीपा पॉल ने आयोजन की सफलता में अहम योगदान किया. (नीचे भी पढ़ें)

चार श्रेणियों में हुई प्रतियोगिताओं के ग्रुप ए में एस मीनाक्षी, शिवराज एवं अशोक कुमार निर्णायक की भूमिका में रहे, जबकि ग्रुप बी में तपन रॉय व विनोद चंद्र ने निर्णायक की भूमिका निभाई. ग्रुप सी में टीकम दास व सौरव पात्रा एवं ग्रुप डी में अनूप सिन्हा एवं मुक्ता गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई. विभि्न्न श्रेणियों के विजेता इस प्रकार रहे (नीचे भी पढ़ें)
ग्रुप ए में आयुष हलदार (कीताडीह), सौम्यी दास (कीताडीह) व रणवीर (सोनारी) विजेता रहे, ग्रुप बी में क्रुतिका पात्रो (आरडी भट्ठा), अद्रिजा बनर्जी (धातकीडीह) व अन्नी कुमारी (नामदा) विजेता रहे. ग्रुप सी में क्रमशः वैभवी (कीताडीह), रिधिमा चक्रवर्ती (बारीडीह) व अनुष्का (सोनारी) तृतीय रहीं. वहीं ग्रुप डी में क्रमशः श्रेयसी पंडा (कीताडीह), प्रथम दत्ता (आरडी भट्ठा) व श्रावणिका घोष (धातकीडीह) जीते.











