गिरिडीह: झालसा, रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह, श्रीमती वीणा मिश्रा के मार्गदर्शन में 25 मार्च को जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह की ओर से मोटर वाहन दुर्घटना वाद से संबंधित मामलों के लिए एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्रीमती वीणा मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय गिरिडीह, अरविंद कुमार पांडेय, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय गिरिडीह, अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय एवं जिला परिवहन पदाधिकारी, रोहित सिन्हा के द्वारा किया गया. (नीचे भी पढ़े)
श्रीमती वीणा मिश्रा ने कहा कि मोटर वाहन दुर्घटना वाद में सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश सभी स्टेकहोल्डर के लिए प्रदान किया गया है. इन दिशा निर्देशों का अनुपालन विभिन्न स्तरों पर किए जाने से मोटर वाहन दुर्घटना वाद से संबंधित पीड़ितों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जा सकता है. इसी दिशा में आज का वर्कशॉप सभी स्टेकहोल्डर के लिए जैसे पुलिस पदाधिकारियों, बीमा कंपनियों, चिकित्सकों बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं, क्लेमेंट के अधिवक्ताओं के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी से अपील किया कि आज के इस वर्कशॉप के तकनीकी सत्र में विद्वान न्यायिक पदाधिकारियों एवं रिसोर्स पर्सन के द्वारा बताए जा रहे दिशानिर्देशों का अनुपालन मोटर वाहन दुर्घटना वाद से संबंधित मामलों में करें, ताकि इन मामलों के पीड़ितों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्रदान किया जा सके.प्रधान न्यायधीश कुटुंब न्यायालय , अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि मोटर वाहन दुर्घटना वाद में पुलिस पदाधिकारियों की संवेदनशीलता एवं उनके कर्तव्यों के बारे में उन्हें जागरूक किया. (नीचे भी पढ़े)
प्रकाश सहाय के द्वारा इस वर्कशॉप को कराने के लिए प्रधान जिला जज गिरिडीह एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह को धन्यवाद ज्ञापित किया गया. उन्होंने अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधियों को इस वर्कशॉप में मोटर वाहन दुर्घटना वाद से संबंधित प्रावधानों को बारीकी पूर्वक समझने का सुझाव दिया.
जिला परिवहन पदाधिकारी रोहित सिन्हा ने हिट एंड रन केस में परिवहन विभाग के माध्यम से मिलने वाले मुआवजा की प्रक्रियाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बतलाया.कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तृतीय, सोमेंद्र नाथ सिकदर ने मोटर वाहन दुर्घटना वाद के विभिन्न प्रावधानों के ऊपर विस्तार पूर्वक बतलाते हुए इसमें न्यायिक पदाधिकारियों की भूमिका, पुलिस पदाधिकारियों की भूमिका, बीमा कंपनियों की भूमिका बिंदुवार उपस्थित प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान किया.(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम को अधिवक्ता नरेंद्र शर्मा, पवन कुमार एवं श्रीमती उर्मिला शर्मा ने भी संबोधित किया.कार्यक्रम में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तृतीय सोमेंद्र नाथ सिकदर, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायधीश चतुर्थ पीयूष श्रीवास्तव, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम, श्रीमती नीरजा आश्री, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गिरिडीह अशोक कुमार, अवर न्यायधीश (वरीय कोटी) -द्वितीय कुमारी नीतिका, अवर न्यायाधीश (वरीय कोटी)-पंचम गिरिडीह, सोनम विश्नोई न्यायधीश प्रभारी गिरिडीह आशीष अग्रवाल सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी , गिरिडीह जिले के विभिन्न थाना से पुलिस पदाधिकारीगण बीमा कंपनियों के प्रबंधकगण, बीमा कंपनियों के अधिवक्तागण, गिरिडीह न्याय मंडल के सभी विद्वान मध्यस्थगण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सभी विद्वान अधिवक्तागण, क्लेमेंट के अधिवक्ता, जिला अधिवक्ता संघ के विद्वान अधिवक्ता सहित न्यायालय के कर्मचारियों एवं आम पक्षकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.











