
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार दूसरी बार संसद रत्न पुरस्कार से नवाजा गया. नई दिल्ली केजी मार्ग स्थित न्यू महाराष्ट्र सदन में संसद रत्न सम्मान समारोह में सांसद श्री महतो को शाल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 के लिए संसद रत्न का चयन करने के लिए गठित समिति ने गत दिनों चयनित सांसदों का घोषणा किया था. इन सांसदों का चयन केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस कृष्णमूर्ति की सह-अध्यक्षता में नागरिक समाज और सांसदों के समूह ने किया है. इस समिति में जाने-माने सांसद और नागरिक समाज के सदस्य शामिल थे. यह सम्मान 13 सांसदों को दिया गया है जिसमें 8 लोकसभा के 5 राज्य सभा के सदस्य हैं. (नीचे भी पढ़े)

सांसद श्री महतो को ओवरऑल परफारमेंस के आधार पर दूसरी बार चयनित किया गया है. पुरस्कारों की घोषणा किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सभी सांसदों को अपनी ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी है और सदन के अंदर संसदीय प्रक्रिया को और समृद्ध करने की को कहा है. पुरस्कार मिलने के उपरांत सांसद श्री महतो ने कहा की यह मेरे लिए गौरव और अनुभूति का क्षण है. यह पुरस्कार मुझे और जिम्मेदार बनाता है साथ ही लोकसभा में जनहित से जुड़े हर छोटे बड़े मुद्दों को रखने के लिए प्रेरित करता है. सांसद श्री महतो ने यह पुरस्कार अपने संसदीय क्षेत्र जमशेदपुर के सभी नागरिकों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे जमशेदपुर लोकसभा के देवतुल्य मतदाताओं का सम्मान है जिन्होंने अपनी जिम्मेवारी मुझे सौंपी है. उन्होंने कहा यह सम्मान में पूरे जमशेदपुर लोकसभा वासियों को समर्पित करता हूं. (नीचे भी पढ़ें)
सोनारी में बंटा लड्डू
सदन में सर्वाधिक प्रश्न पूछने व सबसे ज्यादा उपस्थिति दर्ज करनेवाले 13 सांसदों में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो को प्रथम स्थान पर रहने तथा ‘संसद रत्न’ उपाधि प्राप्त करने की खुशी में जमशेदपुर भाजपा के सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में लड्डू वितरण किया गया. इस दौरान श्री पोद्दार ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सोनारी एयरपोर्ट, राम मंदिर अटल चौक, तथा कागलनगर चौक में राहगीरों में 50 किलो लड्डू बांटे एवं पटाखे फोड़ कर खुशियां मनाई. बाद में भाजपाइयों ने भी एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर जश्न मनाया. इस खुशी में जमकर आतिशबाजी भी की गई. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष श्री पोद्दार ने कहा कि यह भाजपा के साथ-साथ लौहनगरी तथा यहां के निवासियों के लिये गर्व की बात है कि सांसद विद्युत महतो को यह एवार्ड मिला है. उन्होंने निजी तौर पर भी सांसद को इसके लिये बधाई दी. इस मौके पर मुख्य रूप से शामिल पश्चिम विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि चित्तरंजन वर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, रिता सिंह, नारायण प्रसाद, किशोर साहू, संजय रजक, सतेन्द्र सिंह यादव,जिला एस सी मोर्चा के जिला महामंत्री शंभु कुमार राम, भरत भुषण, कृष्णा यादव, रासबिहारी प्रसाद, सुजीत आदित्य, शंकर सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल तिवारी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष शुशील हेसा, महिला के मोर्चा महामंत्री सरीता लाल,डाक्टर दिपक घोष, दिपक नाग,दिलीप साहू, अमित दास, विष्णु हरपाल, गणेश मलहोत्रा, महोन प्रसाद, निरज प्रसाद, राहुल भट्टाचार्य, प्रमेश्वर साहू, रमेश प्रसाद साहू, काजल मुखर्जी,नितेश सिंह, बिराज दै, अजय प्रसाद, राजकुमार पटनायक, राजकुमार प्रसाद, संजय कुमार, रवि पोद्दार, विक्की सिंह, राज, राहुल सिंह, जयंत, देव, मिलन, धनेश्वर, प्रभु कुमार प्रसाद, संजीत,विनय शर्मा, विमल शर्मा, बनमाली, विजय कुमार, अजय चौधरी,अमर धिवर,राकेश माझी, एवं पार्टी के/ सैकड़ों वरिष्ठ एवं कनिष्ठ देव तुल्य कार्यकर्ता शामिल थे.











