जमशेदपुर: जमशेदपुर में कोरोना को लेकर एक बार फिर जिला प्रशासन अलर्ट मोड आ गया है. धीरे धीरे कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है. बढ़ते कोरोना के मद्देनजर एमजीएम अस्पताल में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए पूर्व में तैयार की गई सुविधाओं का निरीक्षण किया जा रहा है. शनिवार को एमजीएम अस्पताल के उपाधीक्षक नकुल चौधरी ने अस्पताल के ऑक्सीजन प्वाइंट का निरीक्षण किया.(नीचे भी पढ़े)
इसके बाद उन्होंने कोरोना वार्ड का भी निरीक्षण किया. डाक्टर नकुल चौधरी ने बताया कि कोरोना को लेकर जो सुविधाएं एमजीएम अस्पताल में हैं, उसका जायजा लिया जा रहा है. जहां कमी पाई जाएगी, उसे सुधारा जाएगा. ताकि, अगर किसी भी तरह की कोई जरूरत पड़े तो कोरोना मरीजों को कोई भी दिक्कत नहीं हो.











