जमशेदपुर : टाटा मेन हॉस्पीटल (टीएमएच) ने जमशेदपुर के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए एक नए ऑप्थल्मोलॉजी ऑपरेशन थियेटर (नेत्र रोग का इलाज) का उदघाटन किया. उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के कारपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी के साथ जमशेदपुर आइ अस्पताल के प्रेसिडेंट रुचि नरेंद्रन और टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज के जीएम डॉ सुधीर राय और अन्य गणमान्य लोग शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)
ऑप्थल्मोलॉजी विभाग अब माइक्रोस्कोप, ऑपरेशन थिएटर टेबल, फ़ाकोमल्सीफिकेशन सिस्टम और एनेस्थीसिया मशीन जैसे आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस है. यह पहली बार है जब टीएमएच में आंखों की सर्जरी की जाएगी. नई सुविधा में उन्नत चिकित्सा उपकरण जैसे जेइसस ओपमी ल्यूमेरा 300 माइक्रोस्कोप और एक आधुनिक फ़ाकोमल्सीफिकेशन सिस्टम मशीन – सेंचुरियन गोल्ड विज़न सिस्टम है. नए ऑप्थल्मोलॉजी ऑपरेशन थियेटर में अब तक 300 से अधिक मरीजों का ऑपरेशन किया जा चुका है.












