
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बाजार में आपसी विवाद में शनिवार की रात एक युवक ने दूसरे युवक पर पिस्टल तान दी. इसे लेकर जमकर बवाल हुआ. घटना की जानकारी मिलने के बाद बारीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई. पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है. बताते हैं कि एक पक्ष के लोग शराब के नशे में दुर्गा पूजा मैदान में बैठे थे. तभी दूसरे पक्ष के कुछ युवक वहां पहुंचे और दोनों पक्ष में विवाद के बाद मारपीट होने लगी. इस बीच एक पक्ष के लोग बारीडीह बाजार की तरफ भाग कर पहुंचे और दूसरे पक्ष के लोग उसका पीछा कर रहे थे और बारीडीह बाजार में पहुंचकर युवक पर पिस्टल तान दी. घटना के बाद बारीडीह बाजार में अफरा-तफरी मच गई है. पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को थाने ले गई. जहां उससे पूछताछ की जा रही है.












