बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी गांव में रविवार को विवेकानंद युवा महामंडल के तत्वावधान में विवेकानंद महामंडल का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ. इसमें 253 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया. शिविर में शिक्षक, व्यवसाई,समाजसेवी,और श्रमजीवी वर्ग के लोग उपस्थित थे. शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर चरित्र निर्माण के माध्यम से मानव कल्याण और देश सेवा करना है. शिविर का उद्घाटन अखिल भारत विवेकानंद युवा महामंडल के साधारण संपादक सोमनाथ बागची ने किया. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने युवा महामंडल के लक्ष्य और कर्म धारा एवं स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर अजय कुमार पांडेय, तूहीन चटर्जी, गजानंद पाठक समेत अन्य ने भी स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही. शिविर में अपूर्व दास, डॉक्टर बादल नारायण घोष ने प्रश्नोत्तर काल में प्रशिक्षणार्थियों से प्रश्न पर चर्चा की. इस अवसर पर विवेकानंद युवा महामंडल पाथरी के सचिव समीर कुमार घोष, अध्यक्ष निमाई चंद्र घोष, सुधांशु शेखर घोष, गौरी शंकर घोष, तपन पाल,गोपाल घोष, चन्द्रशेखर पाल,ताराशंकर साव समेत अन्य उपस्थित थे.











