जमशेदपुर: 3 मार्च, सोमवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा में नवीन सत्र 2023-2024 का आरंभ हवन एवं पूजन कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर विद्यालय के भईया -बहनों ने सरस्वती वंदना एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया. मंत्रोचारण के बीच आचार्यों के साथ भईया- बहनों ने हवन कुंड में आहूति दी और विश्व कल्याण की कामना की. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय ने समस्त अभिभावकों , नवीन तथा पुरातन भैया बहनों का नवीन सत्र के प्रथम दिवस पर हार्दिक स्वागत किया. उन्होंने बताया कि विद्या भारती द्वारा संचालित सभी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालयों में नवीन सत्र का शुभारंभ हवन, पूजन तथा यज्ञ से करने की परंपरा है. कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से दशम तक के भईया- बहन उपस्थित रहे. नई कक्षा में जाने के कारण बच्चों में विशेष उत्साह दिखाई दिया.











