देवघर: बारासोली मोड़ के बुद्धा नगर अवस्थित एशियन कान्वेंट स्कूल में नए सत्र 2023-24 में नामांकित बच्चों का स्वागत व मिलन समारोह सह सरहुल सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य राजेश वर्मा ने अतिथियों का स्वागत, वृक्षारोपण एवं स्वागत गान के साथ करवाया. अतिथियों का स्वागत विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने माल्यार्पण कर और शिक्षिकाओं के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया. अतिथि के रूप में विद्यालय निदेशक तारकेश्वर प्रसाद वर्मा एवं मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, करणपुरा पंचायत के मुखिया राजेंद्र वर्मा, पूर्व कांग्रेस जिला प्रवक्ता कैलाश कुमार, वार्ड पार्षद कामेश्वर पासवान, सोनबाद पंचायत के पूर्व उपमुखिया गोपाल वर्मा आदि उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)

निदेशक तारकेश्वर वर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास है इस क्षेत्र में शिक्षा को नया आयाम दिया जा सके. इसी उद्देश्य से इस विद्यालय की स्थापना की गई. समय समय पर विद्यालय में कई ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिससे बच्चों में प्राकृतिक एवं पर्यावरण विज्ञान का संवर्धन हो सके. मुख्य अतिथि दिलीप वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी कान्वेंट स्कूल की परिकल्पना के साथ इंग्लिश मीडियम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना विद्यालय के निदेशक की बेहतर सोच को प्रदर्शित करता है. इस क्षेत्र में इतने कम समय में विद्यालय ने एक अच्छी मुकाम हासिल किया है. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति से बेहतर नृत्य कला प्रदर्शन किया है. जिससे पता चलता है कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति एवं मानवीय मूल्यों अच्छी शिक्षा प्रदान कर रही है.मंच संचालन विद्यालय के सह निदेशक अनंग राज, शिक्षिका आंचल पांडेय ने किया.इस अवसर पर सचिव सह विद्यालय संस्थापक सदस्य सुनील कुमार, शिक्षिका रेशमा यादव, सोनी कुमारी, खुशबू वर्मा, डोली कुमारी, खुशबू कुमारी, बबीता कुमारी आदि का अहम योगदान रहा.












