जमशेदपुर: जमशेदपुर के नगर प्रबंधक दिनेश्वर यादव के नेतृत्व में मानगो नगर निगम के द्वारा नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़क के किनारे रखे गए बिल्डिंग मेटेरियल, बालू, ईट को सड़क से हटवाया गया. साथ ही सड़क के किनारे अतिक्रमण कर रखे गए लोगों से 5100 रुपए जुर्माना वसूला गया. इसी क्रम मे कई लोगों को बिल्डिंग मेटेरियल आदि को सड़क से हटवा कर अंदर करवाया गया.(नीचे भी पढ़े)
कई दुकानदारों को सामान अंदर रखने की चेतावनी दी गई. विभाग का कहना है कि मुख्य सड़क के किनारे सामान रखने पर ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न होती है.कार्यपालक पदाधिकारी ने अतिक्रमण अभियान प्रतिदिन चलाने का निर्देश दिया है.साथ ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया है.इस अवसर पर ,नगर प्रबंधक दिनेश्वर यादव, समेत काफी संख्या कर्मी उपस्थित थे.












