जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में एक बार फिर से बारिश के बाद गर्मी की वापसी होने लगी है. वहीं मंगलवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रही. मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक गुरुवार से झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा. बारिश के दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी. वहीं पूर्व में रांची केंद्र के मौसम विशेषज्ञ अभिषेक आनंद ने बताया है कि इस माह यानी अप्रैल में 14 तक रुक-रुककर बारिश के आसार है. इसके पश्चाम अंतिम दो सप्ताह से लू चलने के आसार है. इससे पूर्व सोमवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. 8 अप्रैल को बारिश के आसार है. इस दौरान राज्य के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां) में बारिश के आसार है. वहीं मध्य झारखंड यानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खुंटी और रामगढ़ में बारिश के आसार है. (नीचे भी पढ़ें)

इन जिलों में जारी की गयी तात्कालिक चेतावनी-
झारखंड के बोकारो, रामगढ़, रांची जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी. इससे लेकर मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी कर येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं उन्होंने मौसम को देखते हुए लोगों को सर्तक और सावधान रहने को कहा है. खराब मौसम को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर शरण लें. पेड़ के नीचे नहीं रहे. वहीं बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में ना जाए और मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें.











