जमशेदपुर:स्वर्ण वणिक समाज के एवं केंद्रीय शाह जिला कमेटी के सौजन्य से मंगलवार को बाराद्वारी स्थित समाज के सामुदायिक भवन में 15वां रक्तदान शिविर संपन्न हुआ. यह रक्तदान शिविर प्रातः 9:00 बजे से लेकर संध्या 4:00 तक चला जिसमें बडी संख्या में लोगों ने भाग लिया.इस रक्तदान शिविर में तकरीबन 500 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.(नीचे भी पढ़े)

सुवर्ण वणिक समाज के जिलाध्यक्ष रवि चंद्र मांझी खास तौर पर उपस्थित थे.उन्होंने कहा कि रक्त की जरुरत पडने पर पर्याप्त मात्रा में रक्त ब्लड बैंक में उपलब्ध रहे उसके लिए शहर के लोग अपना योगदान करते रहते हैं.सुवर्ण वणिक समाज इसमें पीछे नहीं रहना चाहता है.आज की भीड इस बात का द्योतक है कि रक्तदान को लेकर लोग कितने जागरूक हैं.











