गालूडीह: जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच-33 किनारे नारगा के पास अवैध रुप से चल रहे कोयला कटिंग टाल पर पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस ने टाल से चालक समेत तीन ट्रक को जब्त किया है. इन ट्रकों में 300 बोरा जला हुआ कोयला बरामद किया गया.कोयला टाल के संचालक जमशेदपुर के कुलदीप सिंह उर्फ राजू बताया जाता है. (नीचे भी पढ़े)

घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्रामीण एसपी मुकेश लुनायत के निर्देश पर डीएसपी सुमित कुमार ने गालूडीह थाना और एमजीएम थाना के सहयोग से कोयला टाल में छापेमारी की. इस दौरान टाल के अंदर तीन ट्रक पाए गए. जिसमे से एक ट्रक से 300 बोरा जला हुआ कोयला पुलिस ने जब्त किया. प्रत्येक बोरे में 50 किलो कोयला है. इनमें से दो क्विंटल कोयला उतारा गया. बाकी दो ट्रकों से कोयले की कटिंग की जा रही थी. पुलिस चालक समेत तीनों ट्रकों को थाने ले आयी है. (नीचे भी पढ़े)

साथ ही चालकों से पुछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नारगा के आस पास कोयले की कटिंग की जाती है. इस आधार पर पुलिस ने छापामारी की. इस संबंध में माइनिंग इंस्पेक्टर सुबोध सिंह से संपर्क किया गया. उन्होंने कहा कि कोयला जला हुआ है. मामले की जांच चल रही है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.











