चाकुलिया: धालभूमगढ़-बेंद मुख्य सड़क मरम्मत कार्य जीएनपी कंस्ट्रक्शन द्वारा सड़क की मरम्मत कार्य की जा रही है. मंगलवार को ग्रामीणों की शिकायत पर प्रखंड की उप प्रमुख कविता साव ग्रामीणों के साथ जुगितुपा पंचायत के माड़दाबांध गांव पहुंचकर सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया. उपमुखिया ने कार्य में अनियमितता पाकर कार्य करा रहें संवेदक कर्मियों को फटकार लगाई. कहा कि सड़क मरम्मत के दौरान ही सड़क पर डाले जा रहे पिच उखड़ रहें हैं तो आगे इस सड़क का क्या हाल होगा. श्रीमती साव ने कहा की सड़क निर्माण करा रहें संवेदक द्वारा सड़क निर्माण कार्य में काफी अनियमितता बरती जा रही है. कहा कि संवेदक मनमाने ढंग से सड़क का निर्माण करा रहा हैं.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि इस सड़क की 17 करोड़ की लागत से सड़क की मरम्मत की जा रही है और कार्य समाप्ति की और है इसके बावजूद भी आज तक संवेदक द्वारा कही भी प्राक्कलन बोर्ड नहीं लगवाया है. इससे लोगों को योजना की पूर्ण जानकारी भी नहीं मिल पा रही है. उप प्रमुख ने कहा कि सड़क निर्माण में संवेदक विभागीय पदाधिकारी की मिली भगत से मनमाने ढंग से कार्य करा रहा हैं.सड़क मरम्मत कार्य प्राक्कलन के मुताबिक नहीं किया जा रहा है. सड़क पर नियम के विरूद्ध कई बंपर बनाए गए है जिससे सड़क पर दुर्घटना होने की आशंका है. श्रीमती साव ने कहा कि इसके पूर्व भी उन्होंने सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया था और संबंधित संवेदक और पदाधिकारियों से बात कर सुधार करने की मांग की थी, परंतु अब तक कोई पहल नहीं हुई है. (नीचे भी पढ़े)
उप प्रमुख ने ग्रामीणों के साथ कार्य में अनियमितता पाकर कार्य को बंद करवा दिया है. उन्होंने कहा कि जबतक ग्रामीणों की मांग पर पहल नहीं की जाएगी तब तक कार्य को बंद रखा जाएगा. उन्होंने इस संबंध में विभाग के एजक्यूटिव इंजीनियर से दुरभाष पर बातकर कार्य की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है और माड़दाबांध से बेंद गांव तक के जर्जर चार पुलिया के निर्माण कराने की मांग की है. मौके पर टुलू साव, स्वर्णलता महतो, रितु टुडू, रिंकु महतो, सुनील महतो, प्रकाश गोप समेत अन्य उपस्थित थे.











