जमशेदपुर: मिथिला सांस्कृतिक परिषद , जमशेदपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह 8 और 9 अप्रैल को बौद्ध मंदिर मैदान ( निकट राजेन्द्र विद्यालय ) , साकची में किया जा रहा है . आयोजन के हक़ार ( आमंत्रण )को घर घर तक पहुंचाने के लिये विद्यापति रथ प्रस्थान किया जा रहा है , जिससे आयोजन से सम्बंधित सूचना हर घर तक पहुंच सके. रथयात्रा समारोह के अतिथि में केएन मिश्र ( पूर्व पुलिस उपाधीक्षक ) बिजय खां ( पूर्व कांग्रेस , ज़िलाध्यक्ष ) सहित समाजसेवी एमसी मधुकर शामिल हुए. यह विद्यापति प्रचार रथ शहर के कोने कोने में जाकर सभी मैथिल भाषा भाषियों सहित आमजन को समारोह का हकार ( आमंत्रण ) देंगे. यह आयोजन संध्या 5 बजे से आरम्भ होकर रात्रि 10 बजे तक चलेगा. इस सांस्कृतिक महाकुंभ के दिल्ली से मैथिली के प्रसिद्ध गायक विकास झा और सुश्री अनामिका झा , दरभंगा से अरविंद सिंह , सुश्री कंचन पांडेय , पंकज झा , शंकर नाथ झा सहित अनेक स्थानीय कलाकार भी उपस्थित रहेंगे . साथ ही उद्घोषणा एवं हास्य के लिए कृष्णा मिश्रा अपनी मनमोहक प्रस्तुति से आप सभी दर्शकों को मनोरंजन करेंगे. समारोह में आनंद मेला का आयोजन किया गया है जिसमे मैथिल ख़ान – पान सहित , विभिन्न तरह के अनेक स्टाल रहेंगे. (नीचे भी पढ़े)

इस बार दोनों दिन आनन्दमेला का आयोजन किया गया है. आप सभी मैथिली प्रेमियों के लिए अनेक मैथिली किताब , सी डी , केसेट , पाग , मिथिला पेंटिंग सहित अनेकानेक स्टाल रहेंगे. जिससे आप मिथिला की पारंपरिक समान ख़रीद पायेंगे. कार्यक्रम में आनेजाने के लिए बस की भी ब्यवस्था की गई है. मिथिला सांस्कृतिक परिषद के कार्यकारिणी सदस्य सहित स्वयंसेवक घर घर तक आयोजन का संदेश पहुंचाने में लगे हुए हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष शिशिर झा , महासचिव सुजीत कुमार झा , कोषाध्यक्ष अमर कुमार झा , उपाध्यक्ष मोहन ठाकुर , पंकज रॉय , अशोक मिश्र , रंजीत झा बागबेड़ा , राजेश झा , बबलू झा , शिव चंद्र झा , अनिल झा , राजेश झा ,पंडित बिपिन झा , सोमनाथ मिश्रा , धर्मेश झा , दिलीप कुमार झा , शंकर नाथ झा ,नवकान्त झा , गोपाल जी चौधरी ,नवीन झा , रूबी झा , विनय कुमार चौधरी , अनिल झा , नवल किशोर चौधरी ,बिलास झा , कैलाश झा , मिथिलेश झा ,अनन्त ठाकुर ,रणजीत झा , दिलीप मिश्रा , राजीव मिश्रा , आकाश मिश्र , धीरेंद्र झा ,राजेन्द्र कर्ण , सुबोध झा , निलेश झा , देवेन्द्र झा, अमलेश झा , शंकर पाठक , पंकज झा , सरोज कांत झा , दीपक झा , अरुण कुमार झा , अशोक झा पंकज ,पंकज झा , निवास झा , राघव मिश्रा , तरुण मिश्रा , निवास झा , प्रमोद मिश्र , सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग और सम्पूर्ण कार्यसमिति लगे हुए हैं.











