जमशेदपुर: चांडिल थाना क्षेत्र के नारगाडीह के पास मवेशी को बचाने में आजादनगर के नूर कॉलोनी के रहने वाले बाइक सवार की मौत हो गई. बाइक सवार साबिर अहमद अपने दोस्त के साथ नारगाडीह किसी काम से गया था. काम समाप्त कर वह घर लौट रहा था. (नीचे भी पढ़े)
तभी सड़क पर अचानक मवेशी आ गए. मवेशियों को बचाने के चक्कर में उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में दोनों घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां साबिर ने दम तोड़ दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.











