जमशेदपुर: मानगो थाना पुलिस ने मानगो थाना क्षेत्र के परमेश्वर कॉलोनी में ब्राउन शुगर बेच रहे दो युवक शिव बनर्जी और रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है. इन दोनों के पास से पुलिस ने 39 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है. बरामद ब्राउन शुगर का वजन 2.92 ग्राम है.(नीचे भी पढ़े)
इनके पास से एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल रियल मी कंपनी का मोबाइल भी बरामद हुआ है. शिवम बनर्जी मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह उपर बस्ती का रहने वाला है. जबकि, रोहित तिवारी मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह दुर्गा मंदिर के पास का रहने वाला है. पुलिस ने इन दोनों को शुक्रवार को जेल भेज दिया है.











