आदित्यपुर: द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां का शपथ ग्रहण समारोह ऑटो क्लस्टर भवन आदित्यपुर में शनिवार को आयोजित हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपायुक्त अरवा राजकमल, विशिष्ट अतिथि एसपी आनंद प्रकाश समेत जिले के एडीसी, सरायकेला के बीडीओ. मृत्युंजय कुमार, आदित्यपुर नप के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, राजनगर जिप सदस्य अमोदिनी महतो, झामुमो के केन्द्रीय सदस्य गोपाल महतो, जिला जनसंपर्क कार्यालय से नंदन उपाध्याय आदि उपस्थित थे. मुख्य अतिथि डीसी अरवा राजकमल ने कहा कि इस पत्रकार संगठन ने पिछले दो वर्षों में एक माइल स्टोन सेट कर एक दृष्टांत प्रस्तुत किया है.उन्होंने प्रेस क्लब को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अच्छा लगता है जब कोई संगठन अपने उद्देश्यों को लेकर सच्चे मन से आगे बढ़ता है और समाज हित में काम करता है और सफल भी होता है. उन्होंने अपने स्तर से हर मुमकिन सहयोग का आश्वासन दिया.(नीचे भी पढे)
पुलिस कप्तान ने प्रेस क्लब के तमाम पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी. समारोह में उपस्थित महिला उद्यमी उषा रानी झा, दुर्गेश नंदिनी और आदित्यपुर नगर पार्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने भी प्रेस क्लब की उपलब्धियों की प्रशंसा की. अध्यक्ष ने पूरी निष्ठा और तत्परता से समाज व पत्रकार हित में कार्य करने का वचन दिया. इससे पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ने पिछले दो वर्षों के कार्यकाल और उसकी चुनौतियों का जिक्र करते हुए आगे पूरी निष्ठा और तत्परता से समाज और पत्रकार हित में कार्य करने का वचन दिया.मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं सभी अतिथियों को अंग-वस्त्र, पुष्प-गुच्छ और मोमेंटो देकर स्वागत व सम्मानित किया गया. इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला क्षेत्र में कार्यरत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी दुर्गेश नंदिनी ने प्रेस क्लब को 101 किलो की फुल माला भेंटकर सम्मानित किया.(नीचे भी पढ़े)
अतिथियों के संबोधन के पश्चात क्लब के तमाम पदाधिकारियों और सदस्यों को उपायुक्त ने शपथ दिलाई और प्रशस्ति-पत्र दिया. इस अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर एक मिनट का मौन रखा गया और राष्ट्र गान के साथ समारोह संपन्न हुआ. समारोह का संचालन कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महासचिव रमजान अंसारी ने किया.











