जादूगोड़ा: ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एड इंडस्ट्री, झारखंड चैप्टर के द्वारा ट्राइबल कल्चर सेंटर, सोनारी में शनिवार को एक बैठक हुई. बैठक में टाटा ग्रुप के द्वारा एफर्मेटिव एक्शन का क्रियान्यवन नहीं होने एवं आदिवासी उद्यमिता की उपेक्षा के विरोध में 24 अप्रैल को टाटा स्टील गेट पर एक दिवसीय धरना देने का फैसला लिया गया. इसके पूर्व शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के असमय निधन पर दो मिनट का मौन रख कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई.(नीचे भी पढ़े)
टिक्की के प्रदेश अध्यक्ष वैद्यनाथ मांडी ने बताया कि वर्ष 2006 में आदिवासियों के विकास के लिए निजी क्षेत्रों में एफर्मेटिव एक्शन योजना बनाई गई थी, जिसे वर्ष 2011 में प्रथम बार टाटा ग्रुप द्वारा योजना को अपने प्रतिष्ठानों में लागू कराया. जिसमें कुछ आदिवासियों को बिजनेस व्यापार से जोड़ा गया था एवं अन्य टाटा ग्रुप से जोड़ना था परंतु वर्ष 2011 के बाद एफर्मेटिव एक्शन योजना को केवल अखबार में प्रदर्शित किया गया व भाषा संस्कृति संबंधित कार्यक्रमों से उद्यमिता को गायब ही कर दिया गया एवं खानापूर्ति की गयी. मात्र दो-चार आदिवासी वेंडरों को छोड़कर बाकि सभी वेंडरों को इंक्वायरी तक नहीं दी जाती है काम मिलना तो दूर की बात है. (नीचे भी पढ़े)
कुछ अधिकारियों द्वारा आदिवासी वेंडरों उद्योग व्यापार से वंचित रखने का काम कर रही है .उनकी मांग है कि निजी क्षेत्रों में ठेकेदारी एवं आपूर्ति कार्यों में 75 फीसदी स्थानीय को प्राथमिकता दी जाए जिसमें 25 फीसदी एसटी /एससी के लिए आरक्षित किया जाए .इस अवसर पर चंचल लकड़ा, बसंत तिर्की, जोसेफ कंडीर, सुखराम टुडू , सुरेंद्र टुडू, राजन मरांडी, राज मार्शल मार्डी, रतन मंडल, लक्ष्मी सामंत, अनिल चौधरी, अमित सुरीन, सुबोध सरदार, श्रीकांत सरदार, विजय गोंड, धरनीधर कालिंदी , कुंवर नाग, रामलाल महली, अजय देवगम, ब्रज देवगम, सौरव बेसरा ने हिस्सा लिया.











