बोकारो:झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा झारखंड सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ झारखंड सचिवालय में विशाल जनाक्रोश प्रदर्शन व घेराव करेगी. जिसकी तैयारी के लिए शनिवार को बोकारो परिसदन मे जनप्रतिनिधियों, प्रदेश पदाधिकारियों, मंच मोर्चा के पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई. बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव ने मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सह राज्य सभा सांसद आदित्य साहू का स्वागत व अभिन्दन किया.बैठक में 11 अप्रैल को झारखंड सचिवालय घेराव, हेमंत हटाओ झारखंड बचाव आंदोलन को लेकर चर्चा की.(नीचे भी पढ़े)
जिले से हज़ारों कार्यकर्ताओं को रांची कूच करने को कहा गया. आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टचार चरम सीमा को पार कर चुका है. अवैध खनन जोरों पर चल रहा है, अवैध उगाही चल रही है. महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं. कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. शिक्षित बेरोजगारों का मज़ाक बनाया जा रहा है. हेमंत सरकार की इन्ही नाकामियों को लेकर भाजपा 11 अप्रैल को सचिवालय का घेराव व प्रदर्शन करेगी. इस कार्यक्रम से बोकारो जिला से लगभग दस हज़ार कार्यकर्ता शामिल होंगे.











