
चाकुलिया : पश्चिम बंगाल में कुड़मी समाज द्वारा किए जा रहे आंदोलन पर चाकुलिया के युवक सिद्धांत बापी पानी द्वारा सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करने से आक्रोशित कुड़मी समाज के लोग उक्त युवक पर कार्रवाई करने या सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग को लेकर बिरसा चौक पर मुख्य सड़क को जाम कर दिया था. विधायक समीर महंती और स्थानीय प्रशासन की पहल पर सोसल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले युवक सड़क जाम का नेतृत्व कर रहे प्रतिनिधि मंडल के समक्ष पहुंचकर हाथ जोड़कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. युवक के माफी मांगने के पश्चात कुड़मी समाज द्वारा सड़क को जाम मुक्त कर दिया गया. मौके पर विधायक समीर महंती ने कहा कि चाकुलिया शांतिपूर्ण स्थान है और यहां के हर समुदाय के लोग आपसी एकता और भाईचारे के साथ रहते है. उन्होंने कहा कि कोई भी किसी समाज के प्रति कोई टिप्पणी ना करें जिससे किसी भी समाज को ठेस पहुंचे. श्री महंती ने कहा कि अनजाने में जो भी हुआ इसे सभी भुलाकर पहले की तरह आपसी भाईचारा बनाएं रखें और अपने सहर को सुंदर और शांत वातावरण बनाएं रखने में सभी सहयोग करें.











