गालूडीह : गालूडीह में 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. जिसमें क्षेत्र के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, बड़बिल हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए. उन्होंने मत्था टेककर गांव और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की. इस दौरान 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन में लोगों को पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से आए लोकप्रिय संकीर्तन मंडलियों ने हरिनाम संकीर्तन सुनाया. हरिनाम संकीर्तन सुनने के लिए सैकड़ों लोग जुटे थे. (नीचे भी पढ़ें)
जिसमें पुरूष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. कीर्तन की गूंज से गांव व क्षेत्र भक्तिमय हो गया. वहीं, रविवार को महंत विदाई के साथ महाभोग का वितरण किया गया. मौके पर मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा, विकास भकत, राजेश साह, अशोक महतो सह कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.











