चाकुलिया: आदिवासी कुड़मी समाज ने रेल मार्ग जाम वापस ले लिया है जबकि कुड़मी समाज की रोड जाम रविवार को भी रहा. मिली जानकारी के अनुसार अजित महतो के नेतृत्व में आदिवासी कुड़मी समाज ने पांच अप्रैल से अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन शुरू किया था. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के पास कौस्तूर स्टेशन एवं खड़गपुर रेलवे डिवीजन के खेमाशुली स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम कर ट्रेन परिचालन पूर्ण रूप से ठप किया था. (नीचे भी पढ़े)
पश्चिम बंगाल सरकार ने वार्ता के लिए 10 अप्रैल को आमंत्रित किया है. इसके बाद रेल रोको आंदोलन को वापस लेने की घोषणा कर दी गयी. लेकिन राजेश महतो के नेतृत्व वाली कुड़मी समाज की अनिश्चितकालीन रोड जाम आंदोलन आज भी जारी है. राजेश महतो ने कहा कि आदिवासी कुड़मी समाज के नेतृत्वकारी रेल मार्ग जाम आंदोलन वापस ले लिया है, जबकि खेमाशुली के पास राष्ट्रीय सड़क एनएच 49 पर रोड जाम जारी है. एनएच पर अब भी सैकड़ों कुड़मी समाज के आंदोलनकारी डटे हुए हैं.











