बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की मूटूरखाम पंचायत के मुटूरखाम गांव के नदी किनारे पिकनिक स्पॉट और जाहेरथान का रविवार को विधायक समीर महंती, डीएफओ ममता प्रियदर्शी ओर रेंजर दिग्विजय सिंह ने निरीक्षण किया. मुटूरखाम ओर बालीजुड़ी के नदी किनारे में पिकनिक स्पॉट का सौंदर्यीकरण और मुटूरखाम के जाहेरथान में 52 मौजा के ग्रामीणों ने पूजा करते हैं. वह का भी घेराबंधी और सौंदर्यीकरण करने की ग्रामीणों की मांग पर रविवार को पदाधिकारी और विधायक ने निरीक्षण किया.(नीचे भी पढे)

विधायक श्री महंती ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द पिकनिक स्पॉट और जाहेरथान सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा. इस अवसर पर समीर दास, अनंता महंती, सौमित्र ओझा, राजीव लेंका, मिथुन कर, जुगल हेंब्रम, गोपाल हांसदा, सुराई मांडी, सिदाम मुर्मू, चित्तरंजन देहरी,रंजित देहरी समेत अन्य उपस्थित थे.











