चाईबासा/रामगोपाल जेना : चाईबासा में तीन दिवसीय कोल्हान जनजातीय फिल्मोत्सव की तैयारी को लेकर रविवार को एक बैठक हुई. जिसमें झारखंड और ओडिशा के कलाकरों ने 14, 15 और 16 अप्रैल को पोड़ाहाट स्टेडियम चक्रधरपुर में होने वाले फिल्मोत्सव को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की. बैठक के दौरान निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई. दूर-दराज से आनेवाले विभिन्न अतिथियों एवं कलाकारों के लिए रात्रि-विश्राम, भोजन-पानी, पार्किंग, स्वागत समेत विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न आदिवासी समुदाय के सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिगण, बुद्धिजीवियों, मानकी-मुण्डा, पंचायत प्रतिनिधियों, विधायक, सांसद, मंत्रीगण तथा कोल्हान प्रमंडल के प्रशासनिक अधिकारियों को निमंत्रण देने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर कलाकार बोयो गागराई, मन्नु सूंडी, कलिया जामुदा, राजूराज बिरूली, राजकुमार पुरती, सोनी मुर्मू, सावन सोय, विकास उग्रुसांडी, अतिथि हेम्ब्रम, दीपक बारला, मोहन होनहागा, अक्षय सिंह, मदन बोदरा, सत्यजीत हेम्ब्रम, पंकज देवगम, महेन्द्र चांपिया, अजंक्या बिरूवा, सुशील सवैंया आदि मौजूद थे.











