जमशेदपुर : मंगलवार को बागबेड़ा कॉलोनी स्थित अनुग्रह नारायण भवन में माली मालाकार कल्याण समिति द्वारा महात्मा ज्योतिराव फुले की 196वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गयी. उनके द्वारा सामाज के लिए किए हुए कार्यो को याद करते हुए उन्हें नमन किया और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पोटका विधायक संजीव सरदार, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, कन्हैया सिंह, समिति के अध्यक्ष प्रेम लाल भगत, महासचिव संजय मालाकार, सचिव भोला प्रसाद भगत, यमुना भगत प्रभाकर, प्रमोद मालाकार, काशीनाथ प्रसाद, संतोष भगत मुकेश कुमार (मंटू), सुशील कुमार भगत, किशोर राज, विजय भगत, मुकेश भगत, रवीन्द्र भगत एवं समाज के काफ़ी संख्या में महिलाएं एवं आजीवन सदस्य उपस्थित हुए.



