जादूगोड़ा : पोटका में पेयजल संकट से जूझ रही जनता को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन की अगुआई में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पोटका बीडीओ निखिल कच्छप से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें प्रखंड में पड़ रही प्रचंड गर्मी, क्षेत्र में खराब पड़े जलमीनारों व चापाकलों की जानकारी देते हुए उनकी मरम्मत कराने की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)
उधर सत्तारूढ़ पार्टी की सक्रियता को देखते ही पोटका बीडीओ निखिल कच्छप समेत उनका पूरा अमला व संबंधित विभाग जाग उठा. अंत में तय हुआ कि 15वें वित्त आयोग की 30% राशि क्षेत्र में मुखिया फंड से खर्च की जाएगी, बीडीओ ने इस संबंध में तत्काल निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया, ताकि पेयजल संकट से त्रस्त गरीब परिवारों को राहत मिल सके.(नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने पूर्व में चापाकलों की हुई मरम्मत के बाकी भुगतान को लेकर भी पीएचईडी के अभियंता डोमन रजक को यथाशीघ्र विभागीय प्रक्रिया पूरी करते हुए बकाया राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया.इससे पूर्व पोटका प्रखंड कार्यालय में प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोजित बैठक में बीडीओ निखिल कच्छप, जूनियर इंजीनियर डोमन रजक के साथ ही पोटका प्रखंड जेएमएम अध्यक्ष सुधीर सोरेन, प्रखंड सचिव भुवनेश्वर सरदार, उपाध्यक्ष हितेश भगत, संगठन सचिव विद्यासागर दास, संगठन सचिव बीरेन पात्र, तेंतलापोड़ा पंचायत के मुखिया गोपाल हेंब्रम, घनपति भकत, दीपक भकत आदि शामिल रहे.



