
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक बार फिर से कोरोना का ब्लास्ट हुआ. बुधवार को जमशेदपुर में 151 लोगों की जांच में पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. काफी दिनों के बाद एक साथ इस तरह के केस आये है. संक्रमित मरीज में छोटा गोविंदपुर का 42 वर्षीय महिला, मानगो की 34 वर्षीय महिला, पोटका की 22 वर्षीय युवती, जुगसलाई का 46 वर्षीय पुरूष और आजाद बस्ती टेल्को का 23 वर्षीय युवक शामिल हैं. तीन मरीजों का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो मरीज सदर अस्पताल में भर्ती हैं. सर्विलांस विभाग की टीम सभी संक्रमित की ट्रैवल हिस्ट्री और अन्य परिजनों के के बीमारी होने की जानकारी जुटा रही है. जमशेदपुर में अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़ कर 20 हो गयी है.











