घाटशिला: घाटशिला थाना अंतर्गत वनकाटी गांव में जलमीनार से पानी लेने गए दीपक गिरी पर जलमीनार टूट कर गिरने से व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. आनन फानन में ग्रामीणों ने दीपक गिरी को उठाकर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार पांच छह साल पूर्व तत्कालीन मुखिया स्व ठाकुर प्रसाद मांडी द्वारा मुखिया फंड से 2.49 लाख की लागत से जलमीनार का निर्माण कराया गया था.(नीचे भी पढ़े)
पानी टंकी में लगे लोहे का स्ट्रेक्चर का एंगल सड़ गया था, जिसकी मरम्मत को लेकर ग्रामीण काफी दिनों से वर्तमान मुखिया मालती सोरेन से मरम्मत की मांग की थी. विगत दिनों टंकी की मरम्मत करायी गई, परंतु किसी की उस स्ट्रेक्चर पर किसी की नजर नहीं पड़ी. आज जब पानी टंकी में पानी भर गया तो टंकी ध्वस्त हो गया और दीपक गिरी के उपर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई. इस दुर्घटना में मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को नही ले रहें हैं. समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव अस्पताल में ही रखा हुआ है.











