
सिदगोड़ा पुलिस ने 18 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ बागुनहातू के युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जमशेदपुर : सिदगोड़ा पुलिस ने 18 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक विकास कुमार को गिरफ्तार किया है. विकास कुमार बागुनहातू रोड नंबर 3 का रहने वाला है. सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि बागुनहातु के फुटबॉल मैदान में पानी टंकी के पास 2 लोग ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं. इस पर पुलिस वहां पहुंची तो एक भाग खड़ा हुआ. दूसरे युवक विकास कुमार को पकड़ लिया गया. विकास कुमार के पास से 18 पुड़िया ब्राउन शुगर मिली है. विकास कुमार को लिखा पढ़ी करने के बाद जेल भेज दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

जुगसलाई रामनवमी झंडा जुलूस के दौरान पत्थरबाजी और सड़क जाम कर आगजनी के मामले में चार गिरफ्तार
जमशेदपुर के जुगसलाई थाना पुलिस ने कांड संख्या 41/ 23 के प्राथमिकी अभियुक्त विक्की यादव उर्फ राजा उर्फ विवेक, चीकू गुप्ता, आकाश सिंह, शुभम शर्मा एवं अभिषेक साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इनके खिलाफ रामनवमी झंडा जुलूस के दौरान सड़क जाम कर आगजनी की घटना के साथ- साथ रेलवे ट्रैक को जाम किया गया था, एवं पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिससे विधि- व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गई थी. पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 147/ 148/ 149/ 341/ 323/ 353/ 427 एवं 153 भादवी के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी. (नीचे भी पढ़ें)
उलीडीह में एक गिरफ्तार
जमशेदपुर के उलीडीह ओपी पुलिस ने कांड संख्या 103/23 के नामजद अभियुक्त मोहम्मद अकबर अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अकबर के खिलाफ उलीडीह ओपी में धारा 323/ 341/ 342/ 353/ 504/ 34 भादवी के तहत मामला दर्ज कराया गया था.












