जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति में जान हथेली पर लेकर दुकानदार दुकान संचालित कर रहे है. वहीं गुरुवार की सुबह दुकान के बाहर का छज्जा गिर अचानक भरभरा कर गिर पड़ा. जिस समय छज्जा गिरा, दुकान के अंदर कर्मचारी और ग्राहक भी थे, लेकिन गणिमत रही की किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ. वरना बड़ा हादसा हो सकता था. छज्जा गिरने से तेज आवाज हुई, जिससे मंडी के व्यापारी सहम गए. (नीचे भी पढ़ें)

मंडी के दुकानदारों ने बाजार समिति प्रबंधन के प्रति आक्रोश भी व्यक्त किया है. दुकानदारों ने कहा कि छज्जा कभी भी गिर सकता है. ऐसी परिस्थिति लगभग सभी दुकानों की है. उनकी सुनने वाला कोई नहीं है. बाजार समिति के दुकानदार जान हथेली पर रखकर दुकानदारी करने पर मजबूर है. वहीं इसे लेकर बाजार सचिव की ओर से किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.












