अरुण केशरी / देवघर : झारखंड़ के देवघर जिले के एम्स में सुबह भीषण आग लगी है. इससे वहां अफरा-तफरी मच गयी. वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. शॉर्ट सर्किट के कारण मिनटों में आग की लपटे तेजी से फैलने लगी. जिसके बाद पूरा हॉस्पिटल धुआं से भर गया. वहीं प्रबंधन ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग बुझाने में लग गयी है. वहीं वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल रहा. लोग मरीजों को लेकर हॉस्पिटल से बाहर आकर जान बचाने में लगे रहे. वहीं मौके पर फायर ब्रिगेड आग बुझने का काम शुरू कर दी है.












