जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव पथ में फायरिंग के मामले में पुलिस ने आशीष शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आशीष ने शनिवार रात संजय नामक युवक पर फायरिंग की थी. हालांकि उक्त फायरिंग में संजय बाल-बाल बच गया था. इसी तरह उलीडीह थाना क्षेत्र के ही लूट के एक मामले में पुलिस ने गुमला के रहने वाले फूलचंद उरांव को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है. दोनों को रविवार को जेल भेजा गया.











