
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्टा में रविवार को एक व्यक्ति कृष्ण मोहन सिंह और उनकी बहन विजयलक्ष्मी, विजय लक्ष्मी के बेटे वैभव प्रसाद और विजय लक्ष्मी के पति चंद्रशेखर प्रसाद ने घर के बंटवारे को लेकर अपने बड़े भाई मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी रीता सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया है. मनमोहन सिंह के बेटे इंद्र मोहन सिंह ने बताया कि बंटवारे का केस कोर्ट में चल रहा है. लेकिन आरोपी हमेशा उसके पिता के साथ मारपीट करते हैं. इंद्र मोहन सिंह ने बताया कि उनके चाचा कृष्ण मोहन सिंह किसी असामाजिक तत्व का सामान उनके घर में शिफ्ट कर रहे थे. पिता ने मना किया. इसी को लेकर मारपीट की गई है. उनके पिता और मां पर क्रिकेट के स्टंप से हमला किया गया है. दोनों घायल पति पत्नी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.












