सरायकेला : राज्य में दिन प्रतिदिन पारा चढ़ रहा है जिससे इंसान तो इंसान, पशु-पक्षी भी भीषण गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं. इसको लेकर मारवाड़ी युवा मंच के युवाओं ने पक्षियों को पानी पिलाने और दाना खिलाने की मुहिम शुरू की है. सरायकेला मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा बेजुबान पक्षियों के पानी पीने के लिए सिकोरा वितरित किया गया. साथ ही लोगों से पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने की अपील की गई. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच के जिला अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि बेजुबान पक्षियों को पानी पीने के लिए सिकोरा वितरित किया गया. इस भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाने से अधिक परोपकार का दूसरा कार्य नही है. घर के छत अथवा बरामदे में पानी भरकर रखने मात्र से किसी बेजुबान पक्षी की प्यास मिटाना असली सेवा कार्य है. प़क्षियों की सेवा करना मारवाड़ी युवा मंच का संकल्प है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया जिले का तापमान लगभग 43 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है. इस कारण आम लोगों को भी पानी के लिए परेशान होना पड़ा रहा हैं. ऐसे में हम लोगों को लगा कि पक्षियों के लिए भी कुछ करना चाहिए. इसी से पंछियों के लिए दाना-पानी जुटाने का ख्याल आया. इस कार्यक्रम में मारवाडी युवा मंच के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, महिला मंच की अध्यक्ष रेखा सेक्सरिया, सचिव आनंद अग्रवाल, इंद्रा अग्रवाल, आशा अग्रवाल, सविता चौधरी, अनिता सेकसरिया, सरोज सेकसरिया, अरुण सेकसरिया, संजू सेकसरिया आदि उपस्थित थे.












