जमशेदपुर : आजसू पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को यहां घाघीडीह जेल पहुंच कर विगत दिनों कदमा के शास्त्री नगर में घटी घटना के सिलसिले में गिरफ्तार नेताओं से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने जेल में बंद हिंदूवादी नेताओं की गिरफ्तारी पर दुख जताते हुए उनके साथ हमेशा सहयोग करने का भरोसा दिलाया.(नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने भाजपा नेता अभय सिंह, जनार्दन पांडेय, गोपी प्रमाणिक समेत अन्य लोगों से मुलाकात कर उनके साथ हुई ज्यादती पर रोष जताते हुए कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार नेताओं के अपनी बात रखने और और बोलने पर पाबंदी लगाना चाहती है. लोग अपनी भावनाओं को भी नहीं रख सकते. यहां अपने धर्म एवं संस्कृति के साथ खड़ा होना भी अपराध बन गया है.(नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि इन सारे विषयों पर सरकार की चुप्पी यह बताती है कि उसकी मंशा ठीक नहीं है. सहिस ने कहा कि आजसू पार्टी पूरे घटनाक्रम पर नजर गड़ाये हुए है. उन्होंने प्रशासन से पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए दोषियों पर कारवाई करने और निर्दोष लोगों को वेवजह परेशान नहीं करने की मांग की.(नीचे भी पढ़ें)
मुलाकात करने पहुंचे आजसू प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला प्रभारी प्रो रविशंकर मौर्य, मुन्ना सिंह ब्रजेश, अप्पू तिवारी, प्रकाश विश्वकर्मा, इंद्र सिन्हा समेत अन्य लोग शामिल थे.











