जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के न्यू रानी कुदर एरिया में सेनेटरी दुकान में लगभग 4 लाख की चोरी हुई है. घटना की जानकारी दुकानदार अखिलेश कुमार सिंह को तब हुई जब वह सोमवार की सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे. उन्होंने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है. दुकान खोल कर अंदर गए तो देखा सामान गायब है. (नीचे भी पढ़े)
अखिलेश सिंह का कहना है कि लगभग 4 लाख कीमत का सामान चोर पार कर ले गए हैं. यही नहीं चोर दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर भी उठा ले गए हैं. घटना की सूचना कदमा थाना पुलिस को दी गई. कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.











