चक्रधरपुर / रामगोपाल जेना : झारखंड आंदोलनकारी मंच व आजसू पार्टी के संयुक्त बैनर तले वन भूमि पट्टा व अन्य जनहित मांगों के समर्थन में गोईलकेरा हाट मैदान में जन आक्रोस रैली और आम सभा 20 अप्रैल को आयोजित की गई है. इसकी जानकारी बिरसा मुंडा संयोजक सह आजसू प्रभारी मनोहरपुर ने दी. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में तैयारी की जा रही है. साथ ही इस जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल होने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही बताया कि इस संदर्भ में विधि व्यवस्था को लेकर गोईलकेरा बीडीओ को एक ज्ञापन दिया गया है, और एक प्रतिलिपि गोईलकेरा थाना प्रभारी को भी सौंप दी गई है.











