जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुबिली पार्क स्थित निको एम्यूजमेंट पार्क में शनिवार को वॉटर स्लाइड को अपग्रेड किया गया है. इसमें वॉटर स्लाइड के साथ-साथ फ्लाइंग कार को भी नये झूले के रूप में लाया गया है. इसे आज यानी शनिवार से लोगों के लिए खोल दिया गया है. इस दौरान लोग बच्चों के साथ वीकेंड और गर्मी की छुटि्टयों में पानी का लुप्त उठाने और मौज-मस्ती करने के लिए पार्क में आ सकते है. (नीचे भी पढ़ें)

वॉटर स्लाइड 25 फीट चौड़ा और 45 फीट लंबा बनायी गयी है. एम्यूजमेंट पार्क को दो हिस्सों में बांटा गया है. यानी ड्राई पार्क और वॉटर स्लाइड. ड्राई पार्क में जाने के लिये लोगों को 200 रुपये की इंट्री फी देनी होगी. वहीं वॉटर पार्क का आनंद लेने के लिए लोगों को 300 रुपये की इंट्री देनी होगी. (नीचे भी पढ़ें)

इसके साथ ही फ्लाइंग कार में मस्ती करने के लिए लोगों को अगल से 50 रुपये का टिकट लेना होगा. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
वहीं अगर देखा जाये तो दोनों यानी ड्राई और वॉटर स्लाइड को मिलाकर लोगों को 500 रुपयेकी इंट्री फी देनी होगी. वहीं वॉटर स्लाइड को अपग्रेड के साथ खेलने के बाद पार्क में मस्ती करने और झूला झुलने के लिए लोग पहुंचने लगे है और पार्क में जमकर मस्ती की जा रही है.




